-
Advertisement
प्रतिभा की सुख सरकार से मांग- मंडी -कुल्लू वाया कटौला सड़क पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत
मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। इसी के चलते मंडी से सांसद और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Congress state president Pratibha Singh)ने मंडी जिला का दौरा किया।वह प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची और यहां हुए नुकसान का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होने सरकार से मंडी से कुल्लू वाया कटौला सड़क पर ध्यान देने की मांग की।
सांसद ने कहा कि ऐसा करने से हर सयम यातायात बहाल रखा जा सकता है।अपने दौरे के दौरान कहा कि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे( Chandigarh-Manali National Highway) मंडी से लेकर कुल्लू तक बहुत बूरी तरह से क्षतिग्रस्त (Loss) हुआ है और इसे पूरी तरह से ठीक होने में अभी लंबा समय लग सकता है। जिससे कुल्लू वासियों को ज़रूरत के सामान की सप्लाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिभा सिंह ने दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को उनके दूसरे घर की याद दिलाई। आपदा की इस घड़ी में उन्होने पीएम से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सुध लेने की अपील की है। मंडी (Mandi) में हुए नुकसान का जायज़ा लेने पहुंचे सांसद ने कहा कि यह मौका राजनीति (Politics) का नहीं है क्योंकि प्रदेश में बारिश के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इस समय मिलकर काम करने की ज़रूरत है और केंद्र की मदद के बिना प्रदेश को मिले आपदा के जख्मों को नहीं भरा जा सकता है।इसके अलावा उन्होंने पीएम (PM)आवास योजना के तहत प्रदेश के लिए छ हजार नए घरों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया ।
यह भी पढ़े:प्रतिभा सिंह ने फोरलेन बनाने में NHAI पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप


