-
Advertisement
बिलासपुर में दो ट्रक हुए हादसे के शिकार, एक चालक की मौत, दूसरा घायल
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में दो सड़क हादसे ( Two Road Accidents) हुए हैं। इन हादसों में एक व्यक्ति की जान चली गई( Death) जबकि एक घायल ( Injured) हुआ है। पहला हादसा बरमाणा थाना के अंतर्गत पड़ने वाली खांरसी चौकी के रानी कोटला के साथ लगते भडेतर के (गला के नामक जगह ) के पास हुआ है। यहां पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। यह ट्रक अल्ट्राटेक सीमेंट बागा फैक्ट्री में ढुलाई पर लगा था। इस संबंध में पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई जारी है

जगात खाना के पास सड़क किनारे पलटा ट्रक
उधर बिलासपुर की ओर से कीरतपुर की ओर जा रहा एक सीमेंट के लदा ट्रक(Cement loaded truck)अनियंत्रित होकर जगात खाना के पास सड़क किनारे पलट गया है। हादसे में चालक को हल्की चोटे आई हैं। स्थानीय गाड़ी चालकों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि जब ट्रक चालक जगातखाना नामक जगह के पास पहुंचा तो उसने नींद की झपकी आ गई, जिस कारण यह हादसा पेश आया। गनीमत यह रही कि ट्रक ने पलटा नहीं खाया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था इस हादसे में ट्रक का काफी नुकसान हो गया है वहीं पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

