-
Advertisement
गोहर में कार की तलाशी में निकला चिट्टा, 5 युवक गिरफ्तार
मंडी। जिले की गोहर पुलिस ने रविवार को कार की तलाशी (While Searching A Car) के दौरान 5 युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी कब्जे में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गोहर के चैलचौक (Chail Chowk in Gohar) के आसपास चिट्टे (Heroin) को बेचने की फिराक में थे। जैसे ही पुलिस की गाड़ी उस इलाके से गुजरी, तो वे हड़बड़ा गए और अपनी कार मोड़ ली। इससे पुलिस को शक हुआ और उन्होंने गाड़ी का पीछा किया।
पुलिस ने जब कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें 5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 5 आरोपियों में 3 दिल्ली, 1 सरकाघाट व 1 चैलचौक निवासी बताया जा रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर देवराज ने बताया कि पुलिस ने पांचों युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:इंदौरा में चिट्टे की खेप के साथ दो लोग गिरफ्तार, दोनों पेशेवर नशा तस्कर
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

