-
Advertisement
आपने Gmail अकाउंट 2 साल से नहीं खोला? तो अभी करें यह काम, वरना…
नई दिल्ली। क्या आपने दो साल से अपना जीमेल अकाउंट (Gmail Account) नहीं खोला है? अगर हां तो आपके पास अपने जीमेल खाते को एक्टिव (Active) रखने का यह आखिरी मौका है, क्योंकि गूगल बीते दो साल से निष्क्रिय पड़े लाखों जीमेल खातों को बंद करने जा रहा है। गूगल (Google) दिसंबर से लाखों की संख्या में Gmail अकाउंट बंद होने जा रहा है। गूगल ने कुछ समय पहले एक अर्जेंट डेडलाइन जारी किया था। कंपनी की तरफ से बताया गया था कि यूजर्स के अकाउंट्स दिसंबर महीने में डिलीट (Delete) हो सकते हैं।
लाखों जीमेल बंद होंगे
गूगल की तरफ से कंफर्म कर दिया गया है कि जीमेल अकाउंट्स दिसंबर 2023 से डिलीट किए जाएंगे। सिर्फ उन्हीं अकाउंट्स को बंद किया जाएगा जो कम से कम दो साल से एक्टिव ही नहीं हैं। ऐसे यूजर्स जो Gmail, Docs, Calendar और Photos का रेगुलर तौर पर इस्तेमाल करते हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनके एक्टिव अकाउंट्स सेफ रहेंगे। हालांकि, अगर 2 साल से ज्यादा समय से जीमेल अकाउंट नहीं इस्तेमाल किया है तो वे बंद हो सकते हैं।
पुराने अकाउंट्स पर अटैक का ज्यादा खतरा
नई पॉलिसी सिक्योरिटी को बढ़ाने के उद्देश्य से गूगल (Google) पुराने अकाउंट्स को बंद करने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इनएक्टिव पुराने अकाउंट्स को साइबर क्राइम से ज्यादा खतरा रहता है। गूगल की तरफ से बताया गया था कि दो साल से जिन अकाउंट्स में लॉग-इन नहीं किया गया है, उन्हें डिलीट किया जा सकता है। इससे जुड़े कंटेंट्स भी डिलीट कर दिए जाएंगे। इसमें जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, मीट, कैलेंडर और फोटो शामिल हैं।
अकाउंट डिलीट होने से कैसे बचाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपका जीमेल अकाउंट चलता रहे और उसे गूगल डिलीट न करे तो कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर और अकाउंट को एक्टिव कर डिलीट होने से बचा सकते हैं। बता दें कि अकाउंट डिलीट करने से पहले गूगल अकाउंट ई-मेल एड्रेस (Email Address) और रिकवरी ई-मेल एड्रेस दोनों पर कई नोटिफिकेशन (Notification) दिए जाएंगे। ऐसा करने के पीछे सुरक्षा मुख्य कारण बताया जा रहा है। क्योंकि इनएक्टिव अकाउंट्स पर साइबर क्रिमिनल्स की नजर होती है। इनमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की कमी की वजह से सिक्योरिटी चेक्स कम होते हैं। ऐसे में गूगल का उद्देश्य आपको सेफ एक्टिव अकाउंट (Safe Active Account) उपलब्ध करवाना है।
