-
Advertisement
पंजाब से हिमाचल में हेरोइन तस्करी का एक और रैकेट ध्वस्त, 1 गिरफ्तार
सोलन। हिमाचल की सोलन पुलिस (Solan Police) ने पंजाब से प्रदेश में हेरोइन सप्लाई (Heroin Supplier From Punjab) करने वाले एक और रैकेट (Racket Exposed) को ध्वस्त कर दिया है। बीते कुछ महीने में यह सातवां रैकेट एक्सपोज हुआ है। पुलिस ने रोहित सहगल (34) निवासी बलटाना तहसील जीरकपुर जिला मोहाली (पंजाब) को शुक्रवार देर रात मनीमाजरा से गिरफ्तार किया है। रोहित की गिरफ्तारी उन दो युवकों की निशानदेही पर की गई है, जिन्हें पुलिस ने पिछले दिनों सोलन से हेरोइन के साथ पकड़ा था। शिमला के 2 युवकों (2 Youth From Shimla) से पूछताछ में पंजाब के एक हेरोइन तस्कर रोहित का नाम सामने आया, जिससे दोनों हेरोइन खरीदते रहे थे।
56 सप्लायर हो चुके हैं अरेस्ट
पुलिस ने रोहित की तलाश शुरू की लेकिन वह इन युवकों के पकड़े जाने के बाद भूमिगत हो गया था। पुलिस टीम ने आरोपी सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और आरोपी रोहित सहगल (34) निवासी बलटाना तहसील जीरकपुर जिला मोहाली (पंजाब) को शुक्रवार रात्रि पंजाब के मनीमाजरा से गिरफ्तार कर लिया। उसे सोलन लाया गया है। जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी पिछले 7 वर्षों से हिमाचल प्रदेश के सैंकड़ों युवाओं को हेरोइन तस्करी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोलन पुलिस ने अभी तक बाहरी राज्यों के 56 नशा सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े:चंबा-पठानकोट एनएच पर 737 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel


