-
Advertisement
जंजैहली में बड़ा हादसा; गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 1 गंभीर
मंडी (वीरेंद्र भारद्वाज)। मंडी जिले के जंजैहली में शादी समारोह (Marriage Ceremony) से लौट रहे पांच लोगों की कार सोमवार को गहरी खाई (Fell In To A Gorge) में गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। कार में 5 लोग सवार थे। एक व्यक्ति का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा है। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। गहरी खाई होने से कार का भी कोई सुराग नहीं लगा है। हादसा शाम 5.30 के करीब पेश आया है।
अभी तक 3 शव बरामद
मिली जानकारी के अनुसार मगरूगला के पास इनकी कार बेकाबू (Uncontrol) होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन (Search Operation) शुरू किया। अभी तक पुलिस ने एक महिला समेत 3 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जो कार के गहरी खाई में पलटा खाते समय कार से छिटक गए थे। खाई अधिक गहरी होने के कारण कार का कोई भी सुराग नहीं लग रहा है। क्षेत्र में हो रही बारिश (Rain) में सर्च ऑपरेशन में बाधा बनी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
