-
Advertisement
शादी के डेढ़ महीने बाद खुद को गोली मारने वाले जवान की मौत
रविंद्र चौधरी/धर्मशाला। कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी (Jwalamukhi) के सपड़ी के सीमा सुरक्षा बल (SSB) ट्रेनिंग सेंटर में खुद को गोली मारने वाले जवान (Shoot Himself) की सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जवान ने रविवार को अपनी सर्विस रायफल (Service Rifle) से खुद को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया था। जवान की 2 नवंबर को शादी (Marriage) हुई थी। गोली की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर इकट्ठा हुए अन्य जवानों ने घायल जवान को पहले सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया था।
असम का रहने वाला है जवान
मृतक जवान की पहचान धनजीत दास के रूप में हुई है, जो असम (Assam) का रहने वाला है। वह 2 नवंबर को शादी कर घर से ड्यूटी पर लौटा था। मृतक की ओर से खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक का पोस्टमार्टम टांडा में किया जाएगा। ज्वालामुखी पुलिस ने सपड़ी के अन्य जवानों और अधिकारियों के बयान कलमबद्ध किए हैं। डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि जवान ने आत्महत्या क्यों की।
यह भी पढ़े:पांवटा साहिब में सीवरेज से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

