-
Advertisement
शिमला में पंजाब की मॉडल के साथ दुष्कर्म, शूटिंग के लिए आई थी शिमला
संजू/शिमला। शूटिंग के लिए शिमला आई पंजाब की मॉडल (Model of Punjab) के साथ दुष्कर्म का मामला (Rape Case) सामने आया है। मॉडल जालंधर की रहने वाली है। उसने न्यू शिमला महिला थाना में लुधियाना के जगतार सिंह संधू के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होटल में शख्स ने किया दुराचार
पुलिस की दी शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह 22 दिसंबर को शूटिंग (Shooting) के लिए शिमला आई थी और रात को एक होटल में ठहरी। इस दौरान जगतार सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। 23 साल की मॉडल ने बुधवार को न्यू शिमला महिला थाना में शिकायत दी। मामले को लेकर SHO महिला थाना ज्योति ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दज कर लिया गया है। आज गुरुवार को महिला का मेडिकल करवाया गया है। अब पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब जाएगी।
यह भी पढ़े:14 साल के लड़के पर आया 28 साल की महिला का दिल, जबरन रचाई शादी !
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


