-
Advertisement
Zomato से ऑर्डर किए Noodles, निकला कॉकरोच; महिला ने की शिकायत
Zomato: आजकल तकरीबन सभी इंटरनेट यूजर (Internet Users) हैं, हर चीज ऑनलाइन ऑर्डर (Online Order) करते हैं। चाहे फिर वो कपड़े हो, या खाना। कोई भी सामान लेना हो तो लोग प्राथमिकता ऑनलाइन शॉपिंग को ही देंगे। हालांकि कई बार ऑनलाइन के चक्कर में लोग फ्रॉड का शिकार भी हो जाते हैं।
https://twitter.com/sonai4u/status/1757708477081018579
कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें फूड डिलीवरी ऐप्स (Food Delivery Apps) से खाना ऑर्डर कर लोगों के खाने में कीड़े मिले हैं। अब, ऐसी एक और घटना सामने आई है और इसने खाद्य सेवा उद्योग को लेकर चिंता पैदा कर दी है। बुधवार को एक यूजर ने Zomato से गुरुग्राम स्थित रेस्तरां से ऑर्डर किए गए खाने में कॉकरोच (Cockroach) पाए जाने की शिकायत की है। त्रिपुरा की रहने वाली एक महिला के साथ ऐसा हुआ है।
कंपनी ने दिया जवाब
दरअसल, महिला ने फूड डिलीवरी ऐप Zomato से जापानी रेमन चिकन का एक बाउल ऑर्डर किया था। देखने में ये एक तरह से Noodles ही होता है। महिला ने जब ऑर्डर को खोला तो उसके अंदर कॉकरोच देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी कुछ तस्वीरें खींच कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर कर दी और कैप्शन में पूरी घटना बताई। महिला का नाम सोनाई आचार्य है। Zomato ने शिकायत का संज्ञान लिया और ट्वीट का तुरंत जवाब दिया।
https://twitter.com/zomatocare/status/1757742267803271386
कंपनी ने कहा, “हमें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। हम इस अनुभव को बदलने में मदद करना चाहते हैं। कृपया हमें देखने के लिए कुछ समय दें, हम बहुत जल्द आपसे संपर्क करेंगे।“ इस पोस्ट पर लोगों ने भी तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। अधिकतर यूजर्स ने जोमैटो के पक्ष में बोलते दिख रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इसमें जोमैटो की कोई गलती नहीं है, बल्कि गलती उस रेस्टोरेंट की है, जिसने ऐसा खाना पैक करके भेज दिया।
-नेशनल डेस्क
