-
Advertisement
Big Breaking : सुधीर पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन,सचिव पद से हटाया
Sudhir Sharma : नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने बड़ाएक्शन लेते हुए सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) को एआईसीसी के सचिव (AICC Secretary) पद से हटा दिया है। सुधीर शर्मा सहित छह ने बीते दिनों राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) में क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद कांग्रेस ने इन विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में अयोग्य ठहराने की स्पीकर से अपील की थी। उसी के अनुरूप इनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई। अब कांग्रेस हाईकमान ने सुधीर शर्मा को सचिव पद से हटा दिया है।
भार मुक्त तो ऐसे किया है जैसे सारा बोझ मेरे ही कंधों पर था।
चिंता मिटी, चाहत गई, मनवा बेपरवाह, जिसको कछु नहीं चाहिए, वो ही शहंशाह। 🙏🏼 pic.twitter.com/TeNQEc3Xi1
— sudhir sharma (@sudhirhp) March 6, 2024
यह भी पढ़े:Political Crisis: मुझे रास्ते से हटाने को पार्टी के नेता ने सुपारी दी थी तो फिर खामोश कैसे बैठता
-पंकज

