-
Advertisement
Himachal Political Crisis: नौ के जाने से कांग्रेस से बड़ा चैलेंज बीजेपी के लिए
Challenge For BJP: शिमला। हिमाचल के बदले सियासी समीकरणों के बीच अब कांग्रेस (Congress) से बड़ा चैलेंज बीजेपी (Challenge For BJP) के लिए है नौ सीटें जीतने का। कांग्रेस को तो एक सीट की जरूरत है। ऐसे में बीजेपी के लिए लोकसभा (Loksabha Election) के साथ विधानसभा के उपचुनाव बड़ा चैलेंज बनकर सामने आ खड़े हुए हैं। हालांकि,अभी तो छह ही उपचुनाव की अधिसूचना जारी हुई है,तीन की अभी होनी बाकी है। आज छह बागियों व तीन निर्दलीयों के बीजेपी का दामन थामते ही असल में बीजेपी का चैलेंज शुरू होगा।
बदल गए हिमाचल के राजनीतिक समीकरण
ये अलग बात है कि लोकसभा चुनाव व उपचुनाव (By Election) से पहले तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को बीजेपी के कुनबा बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। इस्तीफे के बाद निर्दलीय विधायकों के बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा से हिमाचल के राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। लोकसभा के साथ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के लिए अब पहले से बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
राज्यसभा चुनाव के वक्त से मचा है बवाल
निर्दलीय विधायकों (Independent MLA) के इस्तीफे की पटकथा पिछले दिनों ही लिख दी गई थी। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ लंबी मंत्रणा के बाद यह तय हुआ कि निर्दलीय विधायकों को बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ाया जाएगा। राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के छह बागियों के अलावा तीन निर्दलीयों ने भी बीजेपी कैंडिडेट हर्ष महाजन के पक्ष में वोट किया था। उसके बाद से ही हिमाचल (Himachal) में बड़ा बवाल मचा हुआ है।
-लेखराज घरटा

