-
Advertisement

कांग्रेस हाईकमान ने जनता के बीच जाकर मेरा नाम तय किया है, मैं पार्टी का आभारी- देखें वीडियो
Congress Candidate Anand Sharma: कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा (Anand Sharma) शुक्रवार को कांगड़ा पहुंचे। गग्गल एयरपोर्ट तक सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) भी उनके साथ रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जनता के बीच जाकर मेरा नाम तय किया है, मैं पार्टी का बहुत आभरी हूं। निश्चित रूप से हम हाईकमान को जीत का तोहफा देंगे। आनंद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता, सरकार और संगठन उनके साथ है। शिमला मेरी जन्मभूमि है, जबकि देश, प्रदेश मेरी कर्मभूमि है। अपने जीवन में हर चुनौती का सामना किया है। अब नई चुनौती का भी सामना करेंगे। आलाकमान ने उन पर भरोसा जताया है ये उनका सौभाग्य है।
वहीं, कांगड़ा आने से पहले आनंद शर्मा ने शिमला के कालीबाड़ी मंदिर (Kalibadi Temple) में दर्शन किए और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देरी से ही सही आखिरकार चारों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। मीडिया से रूबरू आनंद शर्मा ने पीएम से पूछा की 2014 में जो दो करोड़ नोकरियों (2 Crore Jobs) का जो वायदा किया था उसका क्या हुआ। ओपीएस पर आजतक स्थिति साफ़ नहीं कर पाए। उल्टा अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया।
यह भी पढ़े:Satpal Raizada: जनता के साथ विश्वासघात करने वालों का इस बार होगा हिसाब
-मनोज ठाकुर