-
Advertisement
कालाअंब-सुकैती रोड़ पर हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
Accident: सिरमौर । हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर (Sirmaur) के कालाअंब-सुकैती रोड़ पर एक टिप्पर ने स्कूटी सवार 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत (Death) हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे बीती देर रात का है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में नीतिन कुमार ने बताया कि देर रात सुभाष ने उसे कहा कि वह अपनी स्कूटी लेकर आए और उसे घर छोड़ दे। स्कूटी पर सुभाष के साथ पियूष भी बैठ गया। जैसे ही आधा किलोमीटर कालाअंब-सुकैती रोड़ पर पहुंचे तो उन्हें एक टिपर ने टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष की मौत हो गई जबकि नितिन और पीयूष गंभीर घायल (Injured) हो गए। टिप्पर चालक का नाम कमल हसन बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और टिप्पर चालक को हिरासत (Arrest) में ले लिया है।

