-
Advertisement
हिमाचल के पहले कलाकार जिनको मिला टॉप ग्रेड पुरस्कार, डॉ कृष्ण लाल सहगल को दिल्ली में सम्मान
Dr Krishna Lal Sehgal Awarded Top Grade : शिमला। नई दिल्ली में हिमाचली लोक संगीत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ कृष्ण लाल सहगल (Dr Krishna Lal Sehgal) को टॉप ग्रेड (Top Grade) से सम्मानित किया गया है। संगीत कला में निपुण टॉप ग्रेड प्राप्त कलाकार को संगीत परम्परा के अनुसार पण्डित’ उपाधि से अलंकृत किया जाता है। हाल ही में नई दिल्ली में आकाशवाणी दिल्ली (Akashvani Delhi) द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वरांजलि में इन्हें हिमाचली लोक संगीत (Himachali Folk Music) में महत्वपूर्ण योगदान के लिए टॉप ग्रेड से सम्मानित किया गया है।
1971 में आकाशवाणी शिमला से पास की थी लोक संगीत स्वर परीक्षा
आपको बता दें, वर्ष 1955 में आकाशवाणी शिमला की स्थापना के बाद सहगल हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऐसे पहले कलाकार हैं जिन्हें यह ग्रेड मिला है। सिरमौर जिला से ताल्लुक रखने वाले डॉ कृष्ण लाल सहगल ने वर्ष 1971 में आकाशवाणी शिमला (Aakashvani Shimla) से लोक संगीत स्वर परीक्षा उत्तीर्ण की। वह आकाशवाणी द्वारा आयोजित अनेक संगीत गोष्ठियों में अग्रणी पंक्ति के कलाकार रहे हैं। शिमला के अलावा आकाशवाणी जांलधर, जम्मू कश्मीर और धर्मशाला केंद्रों से भी इनके लोक गीत प्रसारित होते रहे हैं।
हिमाचल सरकार भी कर चुकी है सम्मानित
आशवाणी केंद्र शिमला ने लोक संगीत में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें वर्ष 1998 और 2013 में सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Government) ने भी इन्हें हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके अलावा लोक संगीत में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया है। डॉ कृष्ण लाल सहगल ग़ज़ल गायन में भी उच्च श्रेणी प्राप्त कलाकार हैं। हालांकि इन्होंने हिमाचल लोक संगीत के संरक्षण और प्रसार को विशेष अधिमान दिया है।