-
Advertisement
इन राशियों के लोग ना पहनें काला धागा, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
Dharma News : अक्सर बुरी नजर (Evil Eye) से बचाव के लिए काला धागा पहना जाता है। माना जाता है कि इसे पहनने से सभी नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) दूर होती है। कई बार जीवन में समस्याओं का स्तर बढ़ने लगता है, और व्यक्ति धन संबंधी परेशानियों से घिर जाता है। ऐसे में काला धागा पहनने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें टोना-टोटका से बचाव वाले गुण होते हैं, जो इसकी महत्ता को और बढ़ाते हैं। आमतौर पर लोग इसे पैरों में पहनते हैं। वहीं हिंदू धर्म में काले रंग को न्याय के देवता शनि देव (Shani Dev) से जोड़ा जाता है। ऐसे में हर किसी को ये धागा नहीं पहनना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि के जातकों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। ये आपके लिए अशुभ हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए। ये आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है। माना जाता है कि मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल है और काला धागा शनि और राहु से संबंधित होता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि और मंगल के बीच अच्छे संबंध नहीं बताए गए हैं। ऐसे में काला धागा पहनने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। बता दें कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, और शनि, राहु के बीच भी शत्रुता का भाव है। इसलिए कर्क राशि के लोगों को इसे नहीं पहनना चाहिए। काला धागा पहनने से आपका नुकसान हो सकता है। कहते हैं कि इसे पहनने से चंद्रमा का बल कमजोर होता है, जिससे मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य है, और इस राशि का तत्व अग्नि है। इन जातकों को भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। कुछ कथाओं में सूर्य और शनि को पिता-पुत्र कहा गया है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इन्हें भी शत्रु माना जाता है। ऐसे में आप काला धागा पहनने से बचें। मान्यता है कि अगर बिना किसी सलाह के आप इसे धारण करते हैं, तो आपके आत्मविश्वास में कमी आती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को काला धागा पहनने से परहेज (To Avoid) करना चाहिए। माना जाता कि इस राशि के स्वामी सेनापति मंगल हैं। इन लोगों को कभी भी बिना किसी विचार के काला धागा नहीं पहनना चाहिए, अन्यथा धन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। साथ ही नकारात्मकता (Negativity) का भी वास हो सकता है।
नेशनल डेस्क