-
Advertisement
Big Breaking : सुक्खू सरकार में कृषि मंत्री चौधरी Chander Kumar कल देंगे इस्तीफा !
Chander Kumar : हिमाचल की सुक्खू सरकार में सच में सब ठीक नहीं चल रहा है,अब इसका पता कल चलेगा। सुक्खू सरकार में कृषि मंत्री (Agriculture Minister) का दायित्व निभा रहे चौधरी चंद्र कुमार अगर कल कैबिनेट से इस्तीफा दे देते हैं तो मतलब सब गड़बड़ है। सोशल मीडिया पर चंद्र कुमार के बेटे पूर्व सीपीएस नीरज भारती (Neeraj Bharti) ने तो अपने फेसबुक हैंडल पर साफ-साफ लिख दिया है कि कल चौधरी चंद्र कुमार मंत्रीपद से इस्तीफा देंगे,आगे लिखा है काम अगर दलालों के होंगे तो मंत्री बन के क्या फायदा।

सुक्खू से चौधरी चंद्र कुमार की तल्ख लहजे में हुई बात
बताया जा रहा है कि आज दिन में ठियोग कार्यक्रम के दौरान (CM Sukhwinder Singh Sukhu) सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से चौधरी चंद्र कुमार (Chaudhary Chander Kumar) की तल्ख लहजे में बात हुई है। उसके बाद ही मामला गंभीर हुआ और शाम ढलते-ढलते नीरज भारती ने सोशल मीडिया हैंडल पर इस तरह की पोस्ट डाल दी। अब कल तक का इंतजार करना होगा,कि इस बात में कितना दम है। पूर्व सीपीएस नीरज भारती कांग्रेस में अपने मुखर तेवरों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी वह कांग्रेस सरकार में विद्रोह का बिगुल बजा चुके हैं।
-पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
