-
Advertisement
हिमाचल विस में विपक्ष का हंगामा-नारेबाजी, प्रदेश आपदा में त्रस्त सुक्खू बिहार में मस्त, सत्र स्थगित करने की मांग
Himachal Vidhansabha: हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के नौवे दिन सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष के विधायक हंसराज ,जनक राज, डीएस ठाकुर ने चंबा जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश से हुए नुकसान का मुद्दा उठाया और सरकार से विधायकों को चंबा भेजने का प्रबंध करने आग्रह किया। साथ ही आपदा को देखते हुए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर राहत एवं पुनर्वास कार्य में पूरी ताकत लगाने की मांग की गई। विपक्ष ने आपदा की घड़ी में सीएम सुक्खू की गैर मौजूदगी पर सख्त एतराज जताया जिस पर पक्ष और विपक्ष में काफी हंगामा देखने को और 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
आपदा को लेकर सरकार से कड़े सवाल सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट@SukhuSukhvinder @KSRathoreINC @vidit_congress @ChetanAICC @rajeevbindal @BJP4Himachal @jairamthakurbjp @CMOFFICEHP @dprhp @VikramadityaINC pic.twitter.com/Ce23Uvoa2V
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 28, 2025
15 मिनट के लिए सदन को स्थगित
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा सदन में कहा कि सरकार आपदा को लेकर गंभीर है और राहत बचाव कार्य किया जा रहे हैं उनके जवाब पर विपक्ष ने सदन के अंदर ही नारेबाजी शुरू कर दी और करीब 10 मिनट तक का नारेबाजी करते रहे वहीं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शोर शराबे के बीच ही 15 मिनट के लिए सदन को स्थगित कर दिया जिसके चलते विपक्ष नारेबाजी करते हुए बाहर आ गया विपक्ष द्वारा आरोप लगाया गया कि प्रदेश आपदा में त्रस्त है और सुक्खू को बिहार में मस्त है।
सीएम राजनीतिक कार्यक्रम के लिए बिहार गए
नेता प्रतिभा जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बारिश के कारण चारों तरफ भयंकर तबाही हो रही है हिमाचल प्रदेश में हाहाकार है और सुक्खू गया बिहार है। प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई है और सीएम राजनीतिक कार्यक्रम के लिए बिहार गए हुए हैं, पिछले तीन दिनों से चंबा जिला का लगातार संपर्क कटा हुआ है मणिमहेश यात्रा पर हजारों यात्री गए हुए हैं वह सुरक्षित हैं या नहीं, इसकी जानकारी उनके परिजनों तक भी नहीं पहुंच रही है। विधायकों को अपनी विधानसभा क्षेत्र की जानकारी तक नहीं मिल रही है कई गांव बह गए हैं। राशन की व्यवस्था नहीं है। अभी तक वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू नहीं किया गया है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आपदा को देखते हुए चंबा के विधायकों को सरकार
हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाएं, ये सभी चंबा जाने के इच्छुक है
@jairamthakurbjp @JPNadda @rajeevbindal @BJP4Himachal @AmitShah @SukhuSukhvinder pic.twitter.com/FVOAO66xkT— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 28, 2025
हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंबा के विधायकों को भेजें
जयराम ठाकुर ने कहा कि जब आज सदन में चंबा के तीनों विधायकों द्वारा इसको लेकर सवाल किया गया तो डिप्टी सीएम कहने लगे कि वहां पर सब ठीक है और राजनीतिक बातें करने लगे। जो की ठीक नहीं था ।उन्होंने कहा कि चंबा के विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र में जाना चाहते हैं लेकिन सड़क संपर्क मार्ग टूटा हुआ है ऐसे में सरकार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से इन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में भेजना चाहिए ताकि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में राहत बचाव कार्य का जायजा ले सके।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
