-
Advertisement
LPG Cylinders | Breaking | Big Update |
आज से सिर्फ नया महीना ही नहीं बदल रहा है, बल्कि आम आदमी के लिए आज से कई नए नियम भी लागू हो रहे हैं. इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है. सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम एकमुश्त 1000 रुपये बढ़ाकर पहले ही बड़ा झटका दे दिया है. शादियों के सीजन में यह बढ़ोतरी बड़ा असर डाल सकती है. साथ ही बाहर खाने वालों के लिए भी यह मुसीबत पैदा कर सकती है, हालांकि, घर की रसोई संभालने वालों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं. मई महीने की शुरुआत के साथ आज सुबह 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है. इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर ₹2,078 की बजाय ₹3,071 का मिलेगा, राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू सिलेंडर अभी भी पुराने रेट पर ही मिल रहा है. मिडिल क्लास के लिए यह सुकून देने वाली खबर है क्योंकि रसोई के बजट पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ा है.

