-
Advertisement
CBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी- 85.20 फीसदी स्टूडेंट पास, छात्राओं ने मारी बाजी
CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया हैं। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष (88.39 फीसदी ) की तुलना में कम है। 12वीं में कुल 15,07,109 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बीते वर्ष से देखें तो ये आंकड़ा 3.19 फीसदी कम हुआ है। इस बार कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं।
कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा
इस वर्ष 88.86 फीसदी छात्राएं और 82.13फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से छात्राओं 6.73 फीसदी के अंतर ने बाजी मारी है। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एक या अधिक विषयों में पास नहीं होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। इससे उनका साल खराब नहीं होगा और वे अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

