- Advertisement

HPBOSE : 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं कल से, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मैट्रिक (10वीं) और जमा दो (12वीं) की नियमित श्रेणी की अनुपूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी दी है कि ये परीक्षाएं कल, 3 जुलाई 2026 से शुरू हो रही हैं।
परीक्षा कार्यक्रम पर एक नज़र:
10वीं कक्षा: परीक्षाएं 3 जुलाई से 10 जुलाई, 2026 तक।
12वीं कक्षा: परीक्षाएं 3 जुलाई से 16 जुलाई, 2026 तक।
समय: सभी परीक्षाएं सुबह के सत्र में प्रातः 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
किन छात्रों के लिए है यह परीक्षा?
इस परीक्षा में कंपार्टमेंट, एसेंशियल इम्प्रूवमेंट, ऑप्शनल इम्प्रूवमेंट, स्पेशल चांस, एडिशनल सब्जेक्ट और डिप्लोमा होल्डर री-अपीयर श्रेणियों के छात्र शामिल होंगे।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाकर ‘Student Corner’ के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, स्कूलों को भी ‘School Login’ आईडी के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश
डॉ. राजेश शर्मा ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा में बैठने से पहले अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण—जैसे नाम, परीक्षा केंद्र और विषयों की अच्छी तरह जांच कर लें। परीक्षा के दिन तय समय से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की तकनीकी असुविधा या जानकारी के लिए छात्र बोर्ड द्वारा जारी जिला व श्रेणीवार हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
अमित महाजन

