- Advertisement

डी.एल.एड. सीईटी -2026 की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी, 11तक दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा दिनांक 17 जून, 2026 को आयोजित Two Years Diploma in Elementary Education Common Entrance Test डी.एल.एड. सीईटी -2026 (D.El.Ed. CET)-2026 की अस्थायी उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट [www.hpbose.org] पर अपलोड कर दी गई है।
उत्तर कुंजी Series-A, B, C एवं D के लिए जारी की गई है
उन्होंने बताया कि उक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी Series-A, B, C एवं D के लिए जारी की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दर्ज किसी उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति प्रमाणित तथ्यों एवं दस्तावेजों सहित दिनांक 11 जुलाई, 2026 तक ई-मेल आईडी [[email protected]] पर भेज सकता है। अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां कार्य दिवसों में व्यक्तिगत रूप से भी बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी
डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि 11 जुलाई, 2026 के उपरांत प्राप्त किसी भी मौखिक अथवा लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक के माध्यम से भेजी गई आपत्तियां भी 11 जुलाई, 2026 को सायं 5:00 बजे तक बोर्ड कार्यालय में पहुंच जाना सुनिश्चित करें। बिना प्रमाणित तथ्यों एवं साक्ष्यों के प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा संबंधित विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा की जाएगी। समिति की संस्तुतियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) तैयार की जाएगी, जिसे परीक्षा परिणाम के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस संबंध में अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से अलग से कोई सूचना प्रदान नहीं की जाएगी।
बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे उत्तर कुंजी का सावधानीपूर्वक अवलोकन कर निर्धारित समयावधि के भीतर ही अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-242134 पर संपर्क कर सकते हैं।
अमित महाजन

