-
Advertisement
हिमाचल बीजेपी ने 17 संगठनात्मक जिलों में की प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति
Himachal BJP: बीजेपी ने हिमाचल में अपने संगठन को और अधिक मजबूत, प्रभावी और धारदार बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राज्य के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। संगठन में अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में विधायकों, पूर्व मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी गई है, ताकि आगामी संगठनात्मक अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक गति दी जा सके।

17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी:
चंबा: विधायक विपिन परमार (प्रभारी), पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राणा (सह-प्रभारी)
नूरपुर: पूर्व सांसद सुरेश चंदेल (प्रभारी), प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा (सह-प्रभारी)
कांगड़ा: विधायक विक्रम ठाकुर (प्रभारी), प्रदेश मीडिया सह-संयोजक संजीव शर्मा (सह-प्रभारी)
देहरा: प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर (प्रभारी), प्रदेश सचिव वंदना योगी (सह-प्रभारी)
पालमपुर: पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनोद ठाकुर (प्रभारी), प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल (सह-प्रभारी)
लाहौल-स्पीति: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (एससी मोर्चा) नितिन कुमार (प्रभारी), किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर (सह-प्रभारी)
कुल्लू: प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा (प्रभारी), प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा (सह-प्रभारी)
मंडी: पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज (प्रभारी), प्रदेश मीडिया सह-संयोजक भीम सेन (सह-प्रभारी)
सुंदरनगर: प्रदेश सचिव तिलकराज शर्मा (प्रभारी), प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट (सह-प्रभारी)
हमीरपुर: प्रदेश सचिव अमित ठाकुर (प्रभारी), सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रियव्रत शर्मा (सह-प्रभारी)
ऊना: प्रदेश सचिव शिशु भाई धर्मी (प्रभारी), पूर्व प्रदेश सचिव विशाल चौहान (सह-प्रभारी)
बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद (प्रभारी), पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा (सह-प्रभारी)
सोलन: समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश सह-संयोजक राजपाल सिंह (प्रभारी), प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज (सह-प्रभारी)
सिरमौर: प्रदेश सचिव डॉ. संजय ठाकुर (प्रभारी), प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा (सह-प्रभारी)
महासू: राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार (प्रभारी), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष वैद्य (सह-प्रभारी)
शिमला: प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा (प्रभारी), प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर (सह-प्रभारी)
किन्नौर: प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा (प्रभारी), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय परमार (सह-प्रभारी)
संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का लक्ष्य
डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नेता संगठन की रीति-नीति और विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेंगे। डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला प्रभारी और सह-प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच एक मजबूत सेतु (समन्वय) का काम करेंगे। इन वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं की सक्रियता से पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को नई ऊर्जा मिलेगी।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

