-
Advertisement
कंगना ने लांघी सारी सीमाएं,अफसरों को खड़ा कर “अंग्रेजी’ में लताड़ा -इट बिकम ए ब्लडी जोक
Kangana Ranaut: मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रणौत ने मंडी जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा/DISHA) की बैठक में कड़ा रुख अपनाया। सांसद निधि (MPLAD) के फंड का इस्तेमाल न होने और विकास कार्यों में देरी को लेकर कंगना अधिकारियों पर बुरी तरह भड़क गईं।
अधिकारियों को लगाई फटकार, BDO को किया खड़ा
बैठक के दौरान काम में ढिलाई देखकर सांसद इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों (BDO) को अपनी जगह पर खड़ा कर दिया। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि यह पूरी स्थिति “इट बिकम ए ब्लडी जोक” (यह एक मजाक बन गया है) हो गई है। कंगना ने यह भी कहा कि अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली के कारण वह नेशनल मीडिया के सामने कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।
सांसद का काम पैसा देना है, खर्च करना आपका काम
सांसद ने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास दिलाते हुए स्पष्ट किया कि एक सांसद का काम विकास कार्यों के लिए पैसा मुहैया कराना होता है, जबकि उस पैसे को सही जगह और समय पर खर्च करने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होती है।
उन्होंने पूछा 11 करोड़ रुपये की सांसद निधि में से अभी तक आधी राशि का भी इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया है। अधिकारी सिर्फ हाजिरी लगाने और खानापूर्ति के लिए बैठकों में न आएं, बल्कि पिछली बैठकों में लिए गए फैसलों की प्रगति रिपोर्ट लेकर आएं। पिछली बैठक के सुझावों पर अब तक काम क्यों नहीं हुआ? सिर्फ कागजों पर योजनाएं बनाने से बात नहीं बनेगी, जब तक उन्हें जमीन पर लागू नहीं किया जाता, तब तक असली दिक्कतों का पता नहीं चलेगा।
केंद्र का पैसा फंसा, मांगी पेंडिंग मामलों की लिस्ट
कंगना ने सरकारी फंड के इस्तेमाल को लेकर अधिकारियों से सीधा जवाब मांगा। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि कई मामलों में केंद्र सरकार से पैसा जारी होने के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।उन्होंने निर्देश दिए किजिन प्रोजेक्ट्स में जमीन की समस्या, विभागीय मंजूरी या NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के कारण पैसा फंसा हुआ है, उनकी तुरंत पहचान की जाए।ऐसे सभी लंबित मामलों की एक विस्तृत (Detailed) लिस्ट बनाकर पेश की जाए ताकि रुकावटों को दूर किया जा सके।बैठक के अंत में सांसद ने सख्त हिदायत दी कि भविष्य में विकास कार्यों में इस तरह की लेटलतीफी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संजीव
