-
Advertisement
चलती ट्रेन के बंद कोच में शंख बजाया और जलाया दीया,भड़के यूजर्स ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
Viral Video: चलती ट्रेन के एसी (AC) कोच में एक यात्री द्वारा पूजा-पाठ करने और दीया जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बंद कोच के भीतर खुली आग के इस्तेमाल को लेकर इंटरनेट पर यात्रियों की सुरक्षा और सार्वजनिक जिम्मेदारी पर एक नई बहस छिड़ गई है। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब रेलवे ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में काले कपड़े पहने एक व्यक्ति ट्रेन के एसी कोच में अपनी सीट के पास बैठकर धार्मिक रस्में निभाता नजर आ रहा है। उसके सामने पूजा की सामग्री रखी है, वह शंख बजा रहा है और बाकायदा एक जलता हुआ दीया रखकर पूजा कर रहा है। वीडियो में कोच के भीतर अन्य सहयात्री भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।
ఓ పని చేయండి స్వామి.
నిన్న జ్వాలాతోరణం అంట.
సో మొత్తం వత్తుల దండ తెచ్చి ట్రైన్ కి అతికించి తోరణం అంటూ పెట్టండి 🙏
హారతులు, శంఖారావంలు ఇంట్లో, గుళ్ళలో, లేక ప్రార్థనకు కేటాయించిన స్థలాల్లో మంచిది కానీ, ఇలా ట్రైన్లు, ఫ్లైట్లలో చేస్తే మనతో ఉన్న అందరికి ప్రమాదం pic.twitter.com/3Stl94fYmj— శిఖివాహన 🦚 #GodofWar 🦚 (@SNsharma95) November 26, 2026
सुरक्षा को लेकर भड़के यूजर्स,रेलवे ने जांच के लिए मांगी जानकारी
वीडियो के सामने आते ही यूजर्स ने इसे लेकर गहरी चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था अपनी जगह है, लेकिन चलती ट्रेन के बंद एसी कोच में जलता हुआ दीया रखना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।वीडियो वायरल होने के बाद ‘रेलवे सेवा’ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस पर संज्ञान लिया गया है। रेलवे ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई करने के लिए वीडियो साझा करने वाले से घटना की तारीख, समय, ट्रेन नंबर, पीएनआर (PNR) या यूटीएस (UTS) नंबर और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान ऐसी किसी भी संदिग्ध या असुरक्षित गतिविधि की तुरंत शिकायत करने के लिए RailMadad पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें।
पंकज शर्मा
