-
Advertisement
लगघाटी में मकान की आग में झुलसे व्यक्ति ने IGMC पहुंचने से पहले तोड़ा दम
कुल्लू। जिला की लगघाटी( Lagvalley) के पवनग गांव में शनिवार को लकड़ी के मकान में लगी आग( Fire) में झुलसे व्यक्ति गुरदयाल को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला( IGM Shimla) रेफर किया था लेकिन रास्ते में हराबाग, सुंदर नगर के पास उसने दम तोड़( Death) दिया। इसके बाद गुरदयाल के शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ( Regional Hospital Kullu) लाया गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ेः Paonta से बाइक चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचते थे, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश, 9 #Arrest
एसडीम कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया( SDM Kullu Amit Guleria) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आगजनी की घटना में गुरदयाल झुलस गया था। जिसके बाद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज के लिए पहुंचाया यहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। । प्रशासन की तरफ से गुरदयाल के परिजनों को ₹30,000 की फौरी राहत दे दी है। गुरदयाल के शव का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाया कर परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



