-
Advertisement
चंडीगढ़ से सरकाघाट जाते व्यक्ति ने रास्ते में तोड़ा दम, कोरोना जांच के लिए Sample
बिलासपुर। मंडी जिला के सरकाघाट जा रहे एक व्यक्ति की बीच रास्ते में ही मौत (Death) हो गई। यह व्यक्ति अपने बेटे के साथ चंडीगढ़ से सरकाघाट जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में व्यक्ति के सीने में तेज दर्द हुआ, जिसको देखते हुए बेटा उसे बिलासपुर (Bilaspur) जिला अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत (Dead) घोषित कर दिया। वहीं जिला अस्पताल ने शव को कब्जे में ले लिया है और व्यक्ति के कोरोना जांच को सैंपल (Corona Sample) लिए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से लौटा Kangra जिला के भरमाड़ का व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव

मिली जानकारी के अनुसार सरकाघाट तहसील के वरच्छवाड़ इलाके के गांव सूरजपुर निवासी विजय डोगरा अपने बेटे के साथ चंडीगढ़ में रहता था। आज वह अपने बेटे के साथ गाड़ी में गांव जा रहा था, लेकिन बिलासपुर और स्वारघाट के बीच में अचानक विजय डोगरा की तबीयत खराब हो गई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के साथ सीने में तेज दर्द शुरू हो गया, जिसको देखते हुए उनका बेटा उन्हें लेकर जिला अस्पताल (Hospital) पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों (Doctor) ने पूरी एहतियात के साथ विजय डोगरा की जांच की व उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का अब कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है, जिसे कल सुबह आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

