-
Advertisement
Himachal: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की गई जान, चंबा का बताया जा रहा
ऊना। हिमाचल (Himachal) के जिला ऊना के गांव चुरुरु के समीप ट्रेन (Train) की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। व्यक्ति के नाम और पते के बारे अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पर बताया जा रहा है कि व्यक्ति गद्दी समुदाय से संबंधित है और चंबा (Chamba) क्षेत्र का रहने वाला है। बता दें कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन (Himachal Express Train) ऊना से दौलतपुर जा रही थी। इस दौरान गांव चुरुरु के पास उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। लाश देखने के बाद किसी व्यक्ति ने रेलवे पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रेलवे चौकी प्रभारी सुरिंदर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति के नाम और पते के बारे जानकारी नहीं मिल सकी है।
यह भी पढ़ें: Himachal: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत- नहीं हुई पहचान
बता दें कि 27 मार्च को अंब-अंदौरा से जयपुर जा रही पिंक सिटी एक्सप्रेस ट्रेन (Pink City Express Train) की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना कोटला कलां के समीप हुई थी। पुलिस (Police) ने शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) के डेड हाउस में रख दिया है। शनिवार दोपहर अंब-अंदोरा से जयपुर जा रही ट्रेन कोटला कलां के समीप पहुंची, तो रेलवे फाटक से पीछे एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके चलते व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

