-
Advertisement
बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे अभिषेक और ऐश्वर्या , तलाक की अफवाहों के बीच गुड न्यूज
Abhishek and Aishwarya: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय (Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai) के रिश्तों में अनबन की खबरें सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों तलाक (Divorce) लेने वाले हैं। हालांकि कपल और परिवार की तरफ से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इसी बीच अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दोनों ऑनस्क्रीन एक फ्रेश चैप्टर (Fresh Chapter) की शुरुआत करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फेमस डॉयरेक्टर मणिरत्नम( famous Director Mani ratnam) कपल को दोबारा एक फिल्म के लिए कास्ट करने की तैयारी में हैं। मणिरत्नम के पास एक ऐसी कहानी है जिसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी परफेक्ट बैठेगी। ये जोड़ी उन्हीं की फिल्म गुरु में साथ नजर आई थी। फैंस इस खबर से काफी ज्यादा खुश हैं। माना जा रहा है कि दोनों के बीच दूरियां कम करने में फिल्म सहायक हो सकती है।हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के आधार पर ही ये दावे किए जा रहे हैं।
मणिरत्नम की गुरु और रावण में दिखे थे साथ
मणिरत्नम की ‘गुरु’ ( Guru) ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को साल 2007 में तब साथ लेकर आई थी, जब वे शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद मणिरत्नम ने रावण में इन्हें फिर कास्ट किया। उस हिसाब से मणिरत्नम के साथ अभिषेक बच्चन की ये चौथी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने युवा में भी साथ काम किया था। ऐश्वर्या राय बीते साल मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में भी नजर आई थी। इस फिल्म के पहले पार्ट को साल 2022 में रिलीज किया गया था। अब देखने वाली बात कि इन खबरों पर कब मुहर लगती है या फिर ये सिर्फ रूमर्स ही निकलेंगी।
