-
Advertisement
रोहतांग में करीब आधा फीट बर्फबारी, कोकसर में जुटे सैलानी
Last Updated on November 9, 2022 by sintu kumar
शिमला/ कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। अभी हाल ही में लाहुल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, मंडी और शिमला की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश शीत लहर बढ़ गई।
यह भी पढ़ें:दो दिन हो सकती है बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने चेताया
उधर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दस नवंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं 11 नवंबर को मौसम के साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं मनाली में बर्फबारी को देखने के लिए जुट गए हैं। कोकसर में पर्यटक खूब आनंद ले रहे हैं। वहीं अटल टनल और धुंधी में भी बर्फबारी होने की खबर है।
इसके अतिरिक्त रोहतांग में करीब आधा फीट बर्फबारी हुई है। पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। अटल टनल को भी बंद कर दिया गया है।