-
Advertisement
HPU कैंपस में भिड़ गए ABVP और SFI कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूसे
शिमला। एचपीयू कैंपस (HPU campus)एक बार फिर अखाड़ा बन गया। कैंपस में एबीवीपी कार्यकर्ता (ABVP workers) और एसएफआई के कार्यकर्ताओं (SFI workers) के बीच जमकर लात-घूसे चले। मामले की जानकारी मिलते ही शिमला पुलिस (Shimla police) एचपीयू कैंपस पहुंची। पुलिस और विवि की सुरक्षा में तैनात गार्डों ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। मामले पर एसएफआई के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने नशे की हालत में एसएफआई की छात्रा कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी (molestation) की। छात्रा के विरोध करने बाद के एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पास को लेकर हो रहा था झगड़ा, बीच बचाव करने गए व्यक्ति का मर्डर

वहीं, मामले पर एबीवीपी के कार्यकर्ता का कहना है कि एसएफआई के कार्यकर्ता बीते कई दिनों से उन्हें उकसा रहे थे। आज यानी मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई। हालांकि, मारपीट में किसी छात्र को गंभीर रूप से चोट नहीं आई है। बता दें इन दिनों एचपीयू में पीजी की प्रवेश परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान दोनों ही छात्र संगठनों के कार्यकर्ता परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के स्वागत के जिए खड़े हो जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अंबेडकर भवन के बाहर कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को कहासुनी हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब दोनों संगठनों के कार्यकर्ता पुस्तकालय के बाहर एकत्र हुए। इसी दौरान इनके बीच कहासुनी हुई जो हाथापाई तक पहुंच गई।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

