-
Advertisement
हिमाचल में अपनी मांगों को लेकर एबीवीपी ने किया चक्का जाम, उग्र हुए छात्र
नाहन। हिमाचल में एबीवीपी (ABVP) ने उग्र रूप धारण करते हुए आज अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम (Traffic Jam) कर दिया। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। एबीवीपी ने नेशनल हाईवे 907ए नाहन-कुमरहट्टी पर चक्का जाम किया था। एबीवीपी की मांग है कि छात्रों के लिए बस सुविधा ना होने के चलते छात्र (Students) पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं। लगातार मांगे उठाएं जाने के बावजूद भी आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है जिसके बाद अब मजबूरन एबीवीपी ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: सड़क की बदहाली से परेशान लोगों ने दी रेल रोको आंदोलन की चेतावनी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन विभाग के संयोजक मनीष ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एबीवीपी ने अपनी मांगों के समर्थन में नेशनल हाईवे 907 नाहन-कुम्मरहट्टी पर चक्का जाम किया है। उन्होंने बताया कि लगातार अपनी मांगों को संबंधित विभागों व कॉलेज प्रधानाचार्य के समक्ष उठाया जा रहा था, लेकिन कोई समाधान ना होने के बाद मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज (College) आने जाने के लिए छात्रों को बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। कई बार अवगत करवाए जाने के बावजूद भी समाधान नहीं हो पाया। कालेज मुख्य शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर हैं। छात्र बस सुविधा ना होने और मजबूरन पैदल चलने को मजबूर है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


