-
Advertisement
हिमाचल: सड़क की बदहाली से परेशान लोगों ने दी रेल रोको आंदोलन की चेतावनी
ऊना। जिला मुख्यालय के नजदीक हमीरपुर रोड स्थित रेलवे फाटक (Railway Crossing) के पास सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस (Congress) नेता दीपक लट्ठ ने रेलवे के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार (Himachal Govt) के खिलाफ मोर्चा खोला है। बुधवार को रेलवे फाटक के पास दर्जनों युवाओं के साथ पहुंचे कांग्रेस नेता ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सड़क की बदहाली के लिए रेलवे और केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेस नेता दीपक लट्ठ ने कहा कि सड़क की यह बदहाली लोगों की मौत का सबब बन सकती है, लेकिन सब कुछ देखने के बावजूद रेलवे इस मामले पर मौन साधे बैठा है।
यह भी पढ़ें:मानसून सत्रः शोकोद्गार से शुरुआत, काली पट्टी लगाकर पहुंचा विपक्ष दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
उन्होंने कहा कि लोग टैक्स (Tax) अदा करने के बाद ही सड़क पर गाड़ियां लेकर निकलते हैं, लेकिन लोगों को किस प्रकार की सड़कें मुहैया करवाई जाती है इसका जीता जागता उदाहरण रेलवे फाटक के पास देखने को मिल सकता है जहां पर करीब आधे फुट गहरे गड्ढे लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि रेलवे द्वारा तय समय सीमा के भीतर सड़क की इस बदहाली को ना सुधारा गया, तो आने वाले दिनों में वो स्थानीय लोगों को साथ लेकर रेल रोको आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



