-
Advertisement

अपने घर के आंगन में जरूर लगाएं ये पौधे, वास्तु के अनुसार सुख- समृद्धि बढ़ेगी
प्रकृति व मानव का संबंध बहुत पुराना है। प्रकृति के नजदीक जाने से मनुष्य को सूकून मिलता है। घर हो या बाहर जब हम प्रकृति के सान्निध्य में होते हैं तो हममें एक नई ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु के अनुसार घर के आंगन में लगे पौधे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने का काम करते हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं, जो आपकी किस्मत तक बदल सकते हैं। इसीलिए घर का आंगन हरा- भरा होना बहुत जरूरी है। आज हम आप को बताने जा रहे हैं कि घर के आंगन में लगने वाले वो कौन से पौधे हैं जो आप की किस्मत बदल सकते हैं। अगर आप भी भाग्य का साथ चाहते हैं, तो इन पौधों को घर में लगाइए, इससे आपके घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ेगी, साथ ही ये पेड़ शुभ भी माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें:कुल्लू दशहरा में निभाई अनूठी परंपरा, प्रायश्चित के रूप में मनाया काहिका उत्सव
कहते हैं केले के मूल में भगवान विष्णु का निवास है। जिनकी शादी में बाधाएं आ रही हों उन्हें केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।
नीम पर भैरव का निवास और आक पर कामदेव का निवास माना जाता है।घर में नीम का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और कई बीमारियों को भी दूर करता है।
तुलसी, पीपल, वट, दूब, अशोक, गूलर, आंवला, नीम, कदंब, बेल, कमल को देव समान पूजा जाता है।
घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। जिस घर में तुलसी की पूजा होती है, वहां श्री हरि विष्णु की कृपा बनी रहती है।
अशोक के पेड़ लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि शमी वृक्ष पर पीपल उग आए तो वह नर-नारायण का रूप माना जाता है।
उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधे जीवन में समृद्धि लाने में सहायक होते हैं। मनीप्लांट, बांस एवं क्रिसमस ट्री वास्तु की दृष्टि में समृद्धि देने वाले माने जाते हैं।
गुड़हल का पौधा सूर्य और मंगल से संबंध रखता है। इस पौधे को घर में कहीं भी लगाया जा सकता है।
हनुमान जी और मां दुर्गा जी को गुड़हल का फूल अर्पित करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं।
भगवान शिव को बेल का पेड़ बहुत पंसद है। कहते हैं कि भगवान शिव स्वयं इस वृक्ष में निवास करते हैं। घर में बेल के वृक्ष को लगाने से धन संपदा की देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
श्वगंधा का पौधा घर में लगाने से सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। आंवले के पेड़ की पूजा करने से सभी मन्नतें पूरी होती हैं।
बेडरूम में किसी भी तरह के पौधे लगाने से बचना चाहिए। बोनसाई पौधा घर में रहने वाले सदस्यों का आर्थिक विकास रोकता है।
खुशबूदार फूल वाले पौधे घर के बाहर ही लगाएं। घर में नकली पौधे नहीं लगाने चाहिए। बरगद का पेड़ घर पर नहीं बल्कि मंदिर में लगाना चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page