-
Advertisement

ओलिपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा अब करेंगे इस लग्जरी एसयूवी की सवारी, कीमत है इतनी
नई दिल्ली। भारत के धाकड़ एथलीट और भाला फेंक में ओलिपिक चैंपियन खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को कारों और बाइक का बड़ा शौक है। वर्ल्ड चैंपियन नीरज ने हाल ही में नई रेंज रोवर वेलार (Range Rover Velar) एसयूवी खरीदी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 90 लाख रुपये है।
चोपड़ा ने जिस मॉडल को खरीदा है वह एसयूवी का आउटगोइंग वर्जन है। नई 2023 Range Rover Velar इस साल त्योहारी सीजन से पहले भारतीय सड़कों पर उतरने की उम्मीद है। Range Rover Velar भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली लैंड रोवर एसयूवी में से एक है। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में पेश किया गया है। एसयूवी 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट के साथ आती है जो 247 bhp का पावर और 365 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 2.0-लीटर डीजल इंजन 201 bhp का पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। दोनों इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।
यह भी पढ़े:किसी बाइक शोरूम से कम नहीं है धोनी का घर, वेंकटेश प्रसाद रह गए हैरान
वाहनों के दीवाने नीरज
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में 2020 ओलंपिक खेलों में पुरुषों की भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। उनकी उपलब्धि पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उन्हें अपनी फ्लैगशिप एसयूवी XUV700 का एक स्पेशल एडिशन बतौर तोहफे में दिया था। नीरज को बाइक्स भी खासा शौक है और उनके कलेक्शन में कई दोपहिया वाहन हैं। इनमें Harley Davidson 1200 Roadster (हार्ले डेविडसन 1200 रोडस्टर) से लेकर Bajaj Pulsar 200F (बजाज पल्सर 200F) तक शामिल हैं।