-
Advertisement
बुरे फंसे रणदीप हुड्डा-मायावती पर सुनाया था अश्लील जोक,उठी अरेस्ट करने की मांग
एक्टर रणदीप हुड्डा को बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) पर अश्लील जोक सुनाना भारी पड़ता दिख रहा है। एक पुराने वीडियो को लेकर अब रणदीप को गिरफ्तार (Arrest) करने की आवाज तेज हो गई है। शुक्रवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर अरेस्ट रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और मायावती ट्रेंड कर रहा है। वायरल वीडियो में रणदीप हुडृडा सोशल मीडिया के बारे में बात कर रहे हैं। इस दौरान वो वहां बैठे दर्शकों से कहते हैं कि वो उन्हें एक डर्टी जोक (Joke) सुनाना चाहते हैं, मायावती 2 बच्चों के साथ जा रही होती हैंए इस दौरान एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि ये बच्चे जुड़वा हैं? तो मायावती ने कहा कि नहीं एक चार साल का है दूसरा आठ साल का है।
यह भी पढ़ें: जातिसूचक शब्द कहने पर ट्रोल हुए युविका-प्रिंस, वीडियो शेयर कर मांगी माफी
इसके बाद रणदीप हुड्डा ने जो सुनाया वह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। इसके चलते ही लोग उन्हें सोशल मीडिया (Social Media) पर अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि रणदीप हुड्डा ये जोक नहीं है। आज तक किसी पुरुष नेता पर मजाक नहीं होता और आपने एक दलित और पिछड़ों की महिला नेता (Dalit and Backward Female Leader) पर ऐसा अश्लील मजाक किया है, ये गलत है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपके आस पास कई महिलाएं हैं। अपने आयरन वीमेन मायावती पर क्यों मजाक किया। याद रहे कि कुछ दिन पहले कॉमेडियन अबीश मैथ्यू ने अपने एक पुराने ट्वीट के लिए मायावती से माफी मांगी थी। अब रणदीप हुड्डा फंसते नजर आ रहे हैं।
#ArresteRandeepHooda
Shame On @RandeepHooda
How You Doing such shameless Comment on 4 Types CM A Feminist Of lndia Mayawatiji
At That time You also Forgot your Mom Sister You Don't think thant Anyone Comments Such a Shameless words on Them
How would your reaction— Kaeson (@Shubham2619) May 27, 2021
