-
Advertisement
श्रद्धा की चिट्ठी पढ़ कंगना गुस्से से बोलीं-हर एक शब्द खून के आंसू पीने जैसा
श्रद्धा वॉल्कर की हत्या (murder of shraddha walker) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब इसकी आंच बॉलीवुड (Bollywood) भी आहत है। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (actress kangana ranaut) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने श्रद्धा की चिट्ठी शेयर कर कई दर्दनाक बातें कही हैं। यह घटना ही कुछ ऐसी है कि जिसके लिए कोई चुप नहीं रह सकता। एक्ट्रेस ने श्रद्धा की चिट्ठी शेयर कर लिखा है कि यह वही चिट्ठी है जिसे श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से सहायता लेने के लिए लिखी थी। आफताब (Aftab) हमेशा उसे डराता था और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देता था। वह उसे ब्लैकमेल करता था। उसने ना जाने कैसे उसका ब्रेन बाश कर दिया था। इसलिए ही वह उसे दिल्ली भी ले गया। उसने उसे दुनिया से अलग कर दिया और काल्पनिक दुनिया में ले गया।
यह भी पढ़ें:श्रद्धा के हत्यारे को नालागढ़ की जनता ने मांगी फांसी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा है कि हम सभी को पता है कि उसने शादी का वादा कर ऐसा किया। वह हरगिज कमजोर नहीं थी। वह एक लड़की थी और उसका जन्म दुनिया में जीने के लिए हुआ था। लेकिन बदकिस्मती से उसके अंदर एक महिला का दिल था। जो घाव भरने वाला होता है। हमारी धरती की ही तरह कोख होती है। वह उन सभी को अपनाती है, भले ही वह उस लायक हों या ना हों। कंगना ने आगे लिखा, परिकथा में विश्वास करती थी। वह यह मानती थी कि दुनिया को उसका प्यार चाहिए। वह देवी थी जिसके पास घावों को भरने की शक्तियां थीं। वह कमजोर नहीं थी, वह एक लड़की (Girl) थी जो परियों की कहानी में जीती थी। वह परिकथा में अपने हीरो के भीतर छिपे राक्षसों से लड़ने की कोशिश कर रही थी। हम सभी जानते हैं कि प्यार हमें अभिभूत कर देता है। वह राक्षसों को मारने के लिए बहुत आगे चली गई थी लेकिन हीरो चाहता था कि राक्षस जीतें और वही हुआ।