-
Advertisement
घुमारवींः भगेड़ में खोखे बना कर किया था अवैध कब्जा, प्रशासन ने किया सब साफ
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाले भगेड़ चौक पर बुधवार को नेशनल हाईवे( National Highway) किनारे व भगेड़ बरठीं संपर्क सड़क पर किए गए अवैध कब्जों( Illegal Encroachments) को प्रशासन ने जेसीबी( JCB) की मदद से हटाया। प्रशासन ने कुछ दिन पहले स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन बात न मानने के बाद प्रशासन ने इस अवैध कब्जों पर कार्रवाही की है। बुधवार को 15 अवैध कब्जे हटाए गए हैं। तहसीलदार घुमारवीं जयगोपाल शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ,देशराज नड्डा कनिष्ठ अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग तथा राजस्व विभाग के कानूनगो चतर सिंह रणौत, कानूनगो बलवंत सिंह की टीम जैसे ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तो उन्होंने खोखा मालिकों को खोखे खाली करने के निर्देश दिए। इस पर कई दुकानदारों ने गहरा रोष प्रकट किया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल, डीसी को कही यह बात
बता दें कि भगेड़ चौक पर कुछ खोखों में अवैध कब्जे करके सामान रखा था। इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीर और वाहन चालक परेशान होते हैं। इसी के चलते प्रशासन ने इन लोगों को कुछ दिन पहले नोटिस जारी किए थे। लेकिन फिर भी कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। प्रशासन बुधवार को इन अवैध कब्जे हटाने के लिए मौके पर पहुंचा। इन दुकानदारों को सामान उठाने का मौका दिया गया था। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अवैध कब्जे हटाए। तहसीलदार घुमारवीं जय गोपाल शर्मा ने बताया कि कई सालों से यह लोग यहां पर अवैध कब्जा कर कर बैठे हुए थे। जिसके बाद उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप इन लोगों को नोटिस जारी किया गया था परंतु उस नोटिस पर किसी ने भी अमल नहीं किया। इसलिए आज प्रशासन को कड़ा रुख अख्तियार कर इन अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

