-
Advertisement
36 साल बाद रोहड़ू के गवास में हुआ शांत महायज्ञ, सीएम सुक्खू-प्रतिभा रहे मौजूद
Last Updated on January 7, 2024 by sintu kumar
पवन / रोहड़ू । सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के गवास (Rohru-Gavas) में 36 वर्षों के बाद आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय शांत महायज्ञ में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) भी इस अवसर पर अपने कैबिनेट मंत्री बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ मौजूद रहीं। सभी ने देवता गुडारू जी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख और समृद्धि की कामना की। शांत महायज्ञ में क्षेत्र के हजारों लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। साथ ही रोहड़ू और जुब्बल क्षेत्र के सात देवता और 13 खूंद शामिल हो रहे हैं।
सीएम सहित अन्यों का जोरदार स्वागत
क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सीएम सहित अन्यों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सीएम सुक्खू ने कहा कि 36 वर्षों बाद यह महायज्ञ धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। क्षेत्रवासियों को शांत महायज्ञ की बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की देव संस्कृति में गहरी आस्था हैए इसीलिए हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। यह महायज्ञ हिमाचल प्रदेश की प्राचीन संस्कृति (Ancient Culture of Himachal) का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी निवासियों की देवी-देवताओं में गहरी आस्था तथा सभी को अपनी पुरातन संस्कृति पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से इस प्राचीन संस्कृति को सहेज कर रखने की अपील की।
क्षेत्रवासियों को महायज्ञ की बधाई दी
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Public Works Minister Vikramaditya Singh) तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने भी क्षेत्रवासियों को महायज्ञ की बधाई दी। इस अवसर पर सीएम सुक्खू के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांशटू तथा रितेश कपरेट, डीसी आदित्य नेगी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।