-
Advertisement
हर्ष महाजन के बाद अब कांग्रेस के अन्य आठ युवा पदाधिकारियों ने भी थमाया इस्तीफा
Last Updated on October 12, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विधानसभा चुनाव से पहले पहले कांग्रेस को एक से बड़ा एक झटका लग रहा है। 28 सितंबर को हर्ष महाजन (Harsh Mahajan) ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मंगलवार को धर्मपाल ठाकुर खांड ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आठ अन्य युवा पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Himachal Pradesh Congress President Pratibha Singh) को सौंप दिया।इन सबने हर्ष महाजन के समर्थन में इस्तीफा दिया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कांग्रेस को झटका, वीरभद्र के खास रहे धर्मपाल ठाकुर खांड ने दिया इस्तीफा
इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अकाश सैनी, जिला शिमला युवा इंटक अध्यक्ष राहुल नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी उपाध्यक्ष अमित मेहता, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव भगत सिंह ठाकुर, सचिव नरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष मेहर सिंह कंवर, सचिव धीरज कश्यप (Kanwar, Secretary Dheeraj Kashyap) और युवा कांग्रेस सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे प्रतीक शर्मा का नाम शामिल है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद हर्ष महाजन अपने गृह जिला चंबा पहुंचे हैं। 13 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी की चंबा में बड़ी रैली होने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों का हर्ष महाजन के समर्थन में इस्तीफा देना कांग्रेस को एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group