-
Advertisement
महंगी गाड़ी छोड़ कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पत्नी के साथ 9 किमी बस में किया सफर
ऊना। हिमाचल के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर (Agriculture Minister Virendra Kanwar) ने अपनी पत्नी के साथ 9 किलोमीटर तक बस (Bus) में सफर किया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मौका था कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की प्लाहटा पंचायत सहित साथ लगते सभी गांवों में बस सेवा की शुरुआत का। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज क्यारियां से हरोट बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर (flagging off Bus Service) रवाना किया। हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी मीना कंवर व अन्य सवारियों के साथ क्यारियां से हरोट तक 9 किमी बस यात्रा की। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की तीन पंचायतों अंबेहड़ा, सिंहाणा तथा पलाहटा में बस सुविधा नहीं थी। आज पलाहटा पंचायत के क्यारियां को हरोट से बस सेवा के माध्यम से जोड़ दिया गया है, जिससे थानाकलां, प्लाहटा व अंबेहड़ा ग्राम पंचायत के निवासियों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: लाहुल के जिस्पा से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू, अटल टनल से जाएगी पहली बार

प्रदेश सरकार द्वारा करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई सड़क लोगों के लिए लाभकारी साबित हुई है और अब पंचायत के हर गांव तक बस सेवा शुरू कर दी गई है। विधानसभा क्षेत्र के अंदर अंबेहड़ा धीरज, सिंहाणा और पलाहटा तीन ऐसी पंचायतें थी जिनके सभी गांव बस सेवा से नहीं जुड़ पाए थे, लेकिन अब इन सभी पंचायतों में सभी गांवों को सड़कों से जोड़कर बस सेवा (Bus Service) की शुरुआत कर दी गई है। इस क्षेत्र के लोगों की आजादी के बाद से ही सड़क सुविधा प्रदान करने की मांग उठती रही है, जिसे पूरा करते हुए यहां पर बस सेवा भी शुरू कर दी गई है। विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए कृषि मंत्री ने सीएम जयराम ठाकुर, (CM Jai Ram Thakur) हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर और केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार जताया है। जबकि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को बस सुविधा से जोड़ने के लिए उन्होंने परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर को भी थैंक्स कहा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


