-
Advertisement

धर्मशाला में भिड़ेंगी देश की 43 यूनिवर्सिटी, जीत के लिए लड़ेंगे 600 खिलाड़ी
Last Updated on March 20, 2022 by Vishal Rana
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय के समीप डीवाईएसएस स्टेडियम (DYSS Stadium) में आयोजित की जा रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला नेटबॉल प्रतियोगिता (Netball Competition) का शुभारंभ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे खेल भावना को बनाए रखते हुए अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करें।
यह भी पढ़ें:गोविंद ठाकुर से बोले सुखराम चौधरी, हर स्कूल-कालेज में तैयार करो हॉकी के खिलाड़ी
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य में खेल वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हिमाचल (Himachal) में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने खेलों के विकास में अपना सराहनीय योगदान दिया है। पहले हम खेलों में केवल भाग लेने की सोचते थे, लेकिन आज जीत की सोच के साथ आगे आते हैं और यह एक बड़ा बदलाव है।उन्होंने कहा कि यह भावना खिलाड़ियों (Players) में हमेशा रहनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि साथ चलना अच्छी शुरुआत है, साथ बने रहना उन्नति है और मिल कर कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि हमें एक टीम के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है। हिमाचल का वातावरण मुझे घर का एहसास करवाता है और यहां के लोगों का आतिथ्य सत्कार सभी को प्रभावित करता है।
राज्यपाल ने मार्चपास्ट की ली सलामी
इससे पहले, राज्यपाल ने देशभर से आईं 43 विश्वविद्यालयों (43 Universities) की 600 से अधिक खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए की घोषणा करने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य एवं खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय मूल्य आधारित पाठ्यक्रमों के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में प्रमुख भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा हमारा आदर्श युवाओं में कौशल को प्रोत्साहन देते हुए इसे और निखारना है। उन्होंने नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए राज्यपाल का आभार भी व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल की टीम पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में, यह खिलाड़ी रहा मैन ऑफ दि मैच
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को संदेश बढ़ा
छात्र कल्याण के डीन डॉ. प्रदीप कुमार ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और रजिस्ट्रार विशाल सूद ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) का संदेश पढ़ा। केंद्रीय विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. सुमन शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विधायक विशाल नेहरिया (MLA Vishal Nehria), उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page