-
Advertisement
अंब पंचायत समिति के उपाध्यक्ष ने दिया Resign, कोरोना संकट में गरीबों को मदद ना मिलने से थे नाराज
अंब। कोरोना संकट के बीच अंब पंचायत समिति के उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। ब्लॉक समिति अंब के उपाध्यक्ष सुरेश मियां का कहना है कि जनता के प्रति उदासीनता से नाराज होकर उन्होंने त्यागपत्र दिया है। सुरेश मियां ने खंड विकास अधिकारी अभिषेक मित्तल को त्यागपत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोरोना (Corona) के दौरान स्थानीय गरीब लोगों की कोई मदद नहीं की गई। गरीब आदमी सहायता के लिए उनके पास आते रहे, लेकिन वह खुद लाचार थे, क्योंकि कहीं भी सुनवाई नहीं हो पा रही थी। ऐसे में इस पद पर बने रहना उनकी आत्मा को गवारा नहीं दे रहा था इसलिए उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया।
यह भी पढ़ें: Sirmaur : एक ही रात में दो लोगों ने उठाया ये ख़ौफ़नाक कदम, गई जान
उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले थे अन्य सदस्य
हालांकि दूसरी तरफ यह भी सूचना है कि ब्लॉक समिति अंब (Block Samiti Amb) के अन्य सदस्य सुरेश मियां की कार्यप्रणाली से खुश नहीं थे। ये लोग उनके खिलाफ आने वाले दिनों में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले थे। इस कड़ी में ब्लॉक समिति के 23 सदस्यों में से 20 सदस्यों ने अपना हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव भी विकास खंड अधिकारी अंब को सौंप दिया था। उधर, विकास खंड अधिकारी ने कहा है उपाध्यक्ष का त्यागपत्र उनके पास आया है। जिसे आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

