-
Advertisement
Big Deal: 5,655.75 करोड़ में Jio में 1.15% हिस्सेदारी खरीदेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
नई दिल्ली। कुछ दिन पहले ही फेसबुक (Facebook) ने जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ एक बड़ी डील की थी। अब मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने एक नई डील की घोषणा की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने बताया है कि अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक (Silver Lake) 5,655.75 करोड़ रुपए में जियो प्लैटफॉर्म्स में 1.15% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके साथ जियो प्लैटफॉर्म्स की इक्विटी वैल्यू 4.90 लाख करोड़ रुपए और एंटरप्राइज़ वैल्यू 5.15 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी। इससे पहले फेसबुक ने $5.7 अरब (43,574 करोड़ रुपए) में जियो प्लैटफॉर्म्स में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें: UP CM के मृत पिता के बहाने पास बनवाकर काफिले संग बद्रीनाथ जा रहे थे MLA, FIR दर्ज
बता दें कि मुकेश अंबानी अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को तय समय से पहले ही कर्ज मुक्त करना चाहते हैं। आरआईएल पर इस समय 1.61 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। मुकेश अंबानी की अपने प्रमुख कारोबारों में रणनीतिक निवेश लाकर और राइट्स इश्यू के माध्यम से कंपनी को जल्द से जल्द कर्ज मुक्त करने की योजना है। सिल्वर लेक ने कई वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों जैसे कि एयरबीएनबी, अलीबाबा, आंट फाइनेंशियल, अल्फाबेट की वेरिली और वायमो, डेल टेक्नोलॉजीस, ट्विटर इत्यादि में भी निवेश किया है। इस बारे में रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि देश के डिजिटल स्वरूप को बदलने और उसकी वृद्धि में शामिल होने पर वह सिल्वर लेक का स्वागत करते हैं। यह सभी भारतीयों के लिए लाभकारी होगा।

