-
Advertisement
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच Tourists की आवाजाही पर सीएम जयराम ने कही बड़ी बात,जाने
शिमला। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल कोविड के बढ़ते प्रकोप (Outbreak of Corona) के बीच पर्यटन कारोबार और सैलानियों (Tourists) के आने पर पाबंदी नहीं लगेगी। लेकिन कुछ और सख्ती करने पर सरकार विचार कर रही है, जल्द ही इस संबंध में कोई फैसला लिया जा सकता है। ये बात सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कही है। वहीं, जयराम निगम चुनावों में बीजेपी की जीत को लेकर आशान्वित हैं। इसके साथ ही उन्होंने मंडी सदर से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा को लेकर कहा है कि जो वह बोल रहे हैं,पहले अपनी स्थिति को समझे और अपनी बात को स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि बीते कल मंडी में अनिल शर्मा किसके लिए वोट मांग रहे थे,इससे मंडी शहर के लोग भी हैरान हैं। सीएम जयराम ने कहा कि अनिल शर्मा किसी भी तरह की गलतफहमी में ना रहें,इस परिवार को मंडी की जनता बीते लोकसभा चुनाव में आईना दिखा चुकी है।
यह भी पढ़ें :- अनिल का बाजार आना, CM Jai Ram की नजरों में उल्लंघन,और भी बहुत कुछ-कुछ
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जयराम ठाकुर ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्रिटेन स्ट्रेंन के मामले की पुष्टि होने पर हिमाचल वासियों से संक्रमण को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश दे दिए गए हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना को लेकर कांटेक्ट ट्रेसिंग ढीली पड़ गई थी,लेकिन तेजी से बढ़ रहे मामलों को लेकर कांटेक्ट ट्रेसिंग करना बेहद जरूरी है। ठाकुर ने कहा कि पहले सूबे में जहां दो या तीन हजार का आंकड़ा छूने में कुछ महीने लगे थे तो वहीं अब कुछ ही दिनों में तीन हजार का आंकड़ा हिमाचल ने पार किया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि 8 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के मुख्यमंत्रियों से की जाने वाली बैठक के उपरांत आगामी आदेश जारी किए जाएंगे। जयराम ठाकुर ने प्रदेश में रेलवे के विस्तार पर कहा कि प्रदेश में भानुपल्ली-बैरी और ऊना में रेलवे के लिए भूमि अधिग्रहण पर अभी तक सरकार ने 300 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि ऊना से हमीरपुर रेलवे ट्रैक के लिए भूमि अधिग्रहण की लागत बहुत अधिक है, जिससे सरकार पर एक बड़ा आर्थिक भार पड़ रहा है। लेकिन भविष्य में इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

