-
Advertisement
Himachal के इन दो जिलों में अलसुबह हिली धरती, Kangra में भी आया भूकंप
कांगड़ा/चंबा। हिमाचल प्रदेश के दो जिलों कांगड़ा और चंबा जिला (Chamba district) में एक बार फिर धरती हिली। गुरुवार अलसुबह इन दो जिलों में भूकंप आया है। कांगड़ा में सुबह करीब अढ़ाई बजे 2.2 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र कांगड़ा में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। करीब एक घंटे 25 मिनट बाद चंबा में भी धरती हिली। चंबा में तड़के 3 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता कम होने व लोगों के सोए होने के चलते भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले 20 फरवरी यानी बीते शनिवार को भी चंबा जिला में अलसुबह चार बजे भूकंप (Earthquake) आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई थी। चंबा में भूकंप का केंद्र जमीन में पांच किलोमीटर नीचे तक था।
यह भी पढ़ें: Himachal : अब डाकिया घर आकर देगा घरेलू गैस सब्सिडी, बस करना होगा ये काम

इससे पहले 14 फरवरी को बिलासपुर (Bilaspur) में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसकी गहराई जमीन से दस किलोमीटर नीचे थी। हिमाचल में 21 फरवरी को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। चंबा में कई घरों में दरारें भी आई थीं। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में था। इसकी तीव्रता 6.3 थी। इसकी गहराई जमीन से 74 किलोमीटर नीचे थी। हिमाचल सहित, दिल्ली (Delhi), एनसीआर, पंजाब (Punjab) और जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड यानी पूरे उत्तर भारत में झटके महसूस किए गए थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

