-
Advertisement
बिग ब्रेकिंगः Kangra में दिल्ली से लौटा बुजुर्ग निकला कोरोना पॉजिटिव
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। कांगड़ा उपमंडल के गांव चौंधा पोस्ट ऑफिस धमेड़ (तक्कीपुर के पास) में दिल्ली से लौटा बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। 63 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति 8 मई को दिल्ली से कांगड़ा लौटा है। लक्षण आने पर बुजुर्ग व्यक्ति (Old Man) को जोनल अस्पताल धर्मशाला (Dharamshala Hospital) भर्ती किया गया था। वहीं पर उसका टेस्ट लिया था।
यह भी पढ़ें: Nalagarh की महिला कोरोना पॉजिटिव, Punjab के रोपड़ में करती है नौकरी
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में जांचें सैंपल में पॉजिटिव पाया गया है। बुजुर्ग व्यक्ति के पॉजिटिव आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा (DC Kangra) राकेश प्रजापति ने की है। वहीं, इस मामले के साथ हिमाचल में एक्टिव मामले 18 हो गए हैं। कुल आंकड़ा 59 हो गए हैं। कांगड़ा जिला में कुल मामले 10 हो गए हैं। साथ ही एक्टिव केस (Active Case) पांच हो गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

