-
Advertisement
हिमाचल: बीड बिलिंग में पैरागलाइडर दुर्घटनाग्रस्त, सेना के जवान की गई जान
Last Updated on November 8, 2022 by sintu kumar
बैजनाथ। हिमाचल में पैराग्लाइडिंग (Paragliding) करते एक सेना के जवान की मौत हो गई है। यह हादसा बीड़ बिलिंग (Beed Billing) से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ। हादसे में जवान घायल हो गया, जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के कांगड़ा जिला की प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक हादसे में एक सेना के जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान केरला निवासी विबन देव (33) के रूप मे हुई है। विबन देव इंडियन नेवी (Indian Navy) में ऑफिसर रैंक में कार्यरत था।
यह भी पढ़ें:ब्रिटिश नागरिक को महंगी पड़ी पैराग्लाइडिंग, बीड से उड़ान भर बड़ा भंगाल की पहाड़ियों में फंसा, किया रेस्क्यू
बताया जा रहा है कि विबन देव अपने दोस्तों के साथ बीड़ बिलिंग घूमने के लिए आया था। यहां आकर उसने पैराग्लाइडिंग के लिए सोलो उड़ान भरी। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद उसका पैरागलाइडर दुर्घटनाग्रस्त (Paraglider Accident) हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत पालमपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पिछले माह भी सेना के एक जवान की पैराग्लाइडिंग के अभ्यास के दौरान मौत हो गई थी।