-
Advertisement
कन्या स्कूल जवाली को मर्ज करने पर फूटा गुस्सा, प्रबंधन समिति ने सरकार के फैसले को बताया ‘सोची-समझी साजिश’
Himachal News: जिला कांगड़ा के जवाली में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में मर्ज करने के निर्णय के विरोध में स्कूल प्रबंधन समिति, स्थानीय दुकानदारों और जवाली वासियों ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार तथा मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।
जवाली के अस्तित्व को कमजोर करने का प्रयास
स्कूल प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों का कहना है कि सोची-समझी रणनीति के तहत कन्या स्कूल को मर्ज कर जवाली के अस्तित्व को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। उनका कहना है कि कन्या विद्यालय ही बाजार की रौनक का प्रमुख केंद्र था और इसके मर्ज होने से जवाली बाजार की गतिविधियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कैसा “व्यवस्था परिवर्तन” है, जिसमें स्थानीय हितों की अनदेखी की जा रही है।
छात्राएं मानसिक दबाव में हैं
अभिभावकों ने चिंता जताई कि वे अपनी बेटियों को अलग कन्या विद्यालय में पढ़ाकर सुरक्षित महसूस करते थे, लेकिन अब उन्हें सहशिक्षा वाले विद्यालय में पढ़ना पड़ेगा। उनका कहना है कि इस निर्णय से छात्राएं मानसिक दबाव में हैं और परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने यह भी कहा कि जहां पीएम श्री स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध है, वहीं कन्या विद्यालय की छात्राएं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन ही पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं।
स्कूल को मर्ज नहीं होने दिया जाएगा
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में स्कूल को मर्ज नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम जवाली के माध्यम से सीएम Sukhvinder Singh Sukhu तथा शिक्षा मंत्री Rohit Thakur को ज्ञापन भेजकर निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की जाएगी। हमने अपनी बेटियों को कन्या विद्यालय में इस विश्वास के साथ दाखिल करवाया था कि वहां उनका सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल रहेगा। सरकार के इस फैसले से छात्राएं मानसिक रूप से परेशान हैं और पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। हम चाहते हैं कि कन्या स्कूल को पहले की तरह हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन ही संचालित किया जाए और मर्ज करने का फैसला तुरंत वापस लिया।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
