-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस की बैठक शुरू होने से फिर हुआ विवाद, बैठक छोड़ वापिस लौटे 4 विधायक
शिमला। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) में कभी गुटबाजी तो कभी आपसी विवाद समय समय पर सबके सामने आता रहता है। ऐसा ही मामला रविवार को शिमला (Shimla) पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक में भी देखने को मिला। यहां बैठक के शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया और चार विधायक बैठक छोड़ कर बाहर चले गए। यह विधायक कोई ओर नहीं बल्कि वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक ठाकुर रामलाल, आशा कुमारी सहित दो अन्य विधायक हैं। बता दें कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को शिमला (Shimla) में बैठक का आयोजन रखा गया था। जिसकी अध्यक्षता पार्टी हाईकमान की ओर से नियुक्त किया गए केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने करनी थी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की यह बैठक रविवार शाम को 7:00 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहोफ में आयोजित होनी थी।
यह भी पढ़ें:विक्रमादित्य बोले: रिवाज बदलने वाले बताएं कौन सा वर्ग आपकी सरकार से है खुश
हालांकि बैठक के लिए भूपेश बघेल सहित दो अन्य पर्यवेक्षक शाम 6 बजे ही शिमला पहुंच गए थे। लेकिन वह सीधे सिसल होटल चले गए और वहां पर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक रात 9 बजे तक चलती रही। जबकि दूसरी तरफ होटल पीटरहॉफ में कांग्रेस के विधायक वरिष्ठ नेता बैठक का इंतजार करते रहे। लेकिन जब 9:30 बजे तक केंद्रीय पर्यवेक्षक नहीं आए तो कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ठाकुर रामलाल, आशा कुमारी सहित दो अन्य विधायक पीटरहॉफ से निकलकर वापस अपने घर लौट गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि शाम 7:00 बजे जब बैठक बुलाई गई थी तो तय समय पर ही शुरू की जानी चाहिए थी। विधायक दूरदराज क्षेत्रों से शिमला पहुंचे हैं वह साढ़े 3 घंटे तक इंतजार करते रहे। हालांकि कई कांग्रेस नेताओं ने उन्हें फोन कर वापिस आने के लिए भी कहा, लेकिन यह विधायक वापस नहीं लौटे। उन्होंने कहा कि वे सोमवार को पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

