- Advertisement -
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू (Kullu) की धार्मिक नगर सुल्तानपुर में भगवान रघुनाथ (Bhagwan Raghunath) के मंदिर परिसर में अन्नकूट का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया। भगवान रघुनाथ मंदिर में मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह (Maheshwar Singh) ने विधिवत पूजा अर्चना कर हार श्रृंगार कर पूजा अर्चना की । इस दौरान बड़ी संख्या में भगवान रघुनाथ के मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए और भगवान को अन्न के पर्वत विराजमान कर विधिवत आरती की गई और भोग लगाया। इसके बाद भगवान को गर्भगृह में रखा और सभी श्रद्वालुओं को प्रसाद भोजन परोसा गया। इस दौरान सैंकड़ो देवी देवताओं के कानकून भी मौजूद रहे।
मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि गोवर्धन पूजा व अन्नकूट भगवान रघुनाथ से जुड़ा त्योहार है, जिससे घाटी में नए अनाज का प्रसाद भगवान रघुनाथ को चढ़ाया जाता है। गोवर्धन पूजा (govardhan pooja) के इतिहास के अनुसार भगवान कृष्ण ने अपनी ऊंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया था और उसके नीचे सभी गऊओं की रक्षा की थी। इसलिए यहां पर अनाज का पर्वत पर रघुनाथ भगवान विराजमान किया जाता है, उसके बाद भगवान रघुनाथ की आरती की जाती है। उसके बाद सभी श्रद्वालुओं को प्रसाद बांटा गया।
- Advertisement -